जांजगीर चाम्पा

कृषि विभाग की एक और बड़ी कारवाई, 360 बोरी सिंगल सुपर फाॅस्फेट किया जब्त

जांजगीर-चांपा
श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के निर्देश पर जिले में आज उर्वरक वितरण में अनियमितता पाये जाने पर एक और बड़ी कारवाई की गई। उप संचालक कृषि को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शिकायत की जांच हेतु विकासखण्ड अकलतरा के उर्वरक निरीक्षक दल को आज दिनांक 03.06.2026 को मेसर्स ज्ञानेश्वर कृषि केन्द्र, ग्राम सोनडीह विकासखण्ड अकलतरा में औचक निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। निरीक्षण के दौरान उक्त कृषि केन्द्र द्वारा बिना रजिस्टर एवं पाॅस मशीन एवं बिना बिल के खाद विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर तत्काल कारवाई करते हुए निरीक्षक दल के सदस्यों श्री ए.के.जाटव प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक श्री पी.आर. काटले एवं श्री विकास मिश्रा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा मेसर्स ज्ञानेश्वर कृषि केन्द्र, ग्राम सोनडीह, विकासखण्ड अकलतरा के यहां उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 360 बोरी जिंकेटेड सिंगल सुपर फास्फेट(मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड) उर्वरक पर जब्ती की कारवाई करते हुये उर्वरक प्रतिष्ठान के गोदाम को सीलबंद किया गया। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को सुचारू रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार बड़ी कारवाई की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button