निजी फोटो वायरल की धमकी, ब्लेकमेलिंग कर पैसे की मांग,तंग आकर पीड़ित ने किया कीटनाशक सेवन,बिलासपुर अस्पताल में हालत गंभीर, मामले में अकलतरा पुलिस ने राजनांदगांव से किया महिला आरोपी को गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा
अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में, महिला आरोपी को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है।
निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांग रही थी पैसे-
महिला आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालने की दी थी धमकी, मोबाइल जप्त_
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते एक आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है महिला आरोपी द्वारा युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया।
*मामला क्या है*
पीड़ित युवक ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे की मांग की।ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया। जानकारी में सामने आया है युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
*12 दिन से कर रही थी ब्लैकमेल*
जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।
*मोबाइल जप्त, व्हाट्सएप चैट बनी सबूत*
पुलिस द्वारा प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा जिसको पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से मोबाइल जप्त किए हैं। जप्त मोबाइल जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*इस कार्रवाई में* निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जाटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान रहा।



