Uncategorized

प्राकृतिक जैविक खेती कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेले का आयोजन 19 जून को अग्रसेन भवन डभरा में

सक्ती

किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला सक्ती द्वारा 19 जून 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 2 बजे से अग्रसेन भवन, डभरा में जिला स्तरीय प्राकृतिक जैविक खेती कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेले का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिला सक्ती के प्रभारी मंत्री माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे प्राकृतिक खेती, किसानों की आय वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं एवं संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।कार्यक्रम में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जाँगड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती श्री टिकेश्वर सिंह गबेल तथा भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री श्री रत्थुलाल गुप्ता भी किसानों को संबोधित करेंगे एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।कार्यशाला में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की नवीनतम तकनीकों, जैविक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग, लागत में कमी तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्नत कृषक मेले के माध्यम से किसानों को कृषि नवाचारों एवं सफल कृषि मॉडल की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।भाजपा किसान मोर्चा जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री भूपेन्द्र शंकर पटेल ने जिले के सभी किसान भाइयों, भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। भाजपा किसान मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह कार्यशाला किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेगी तथा कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button