Uncategorized

आबकारी विभाग की 2025-26 वर्ष दौरान 1877 प्रकरण कायम कर 5929.010 लीटर मदिरा जप्त

161 आरोपीयों को किया गया जेल दाखिल

screenshot 2026 06 19 05 30 32 993 com5869308157536427199 Console Corptech



41 मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आंनलाईन भुगतान सुविधा

जांजगीर-चांपा
आबकारी विभाग की जिला जांजगीर चाम्पा प्रभावी कार्यवाही, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत् अभियान चलाते हुये उल्लेखनीय कार्य की गई। इस अवधि में कुल 1877 प्रकरण कायम कर 5929.010 लीटर मदिरा जप्त कर 161 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है एवं 13 वाहन जप्त किया गया है।जांजगीर चाम्पा जिले की मदिरा दुकानों में सुविधाओं का विस्तार करते हुये, 41. मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये ऑनलाईन भुगतान (डिजिटल पेमेंट) की व्यवस्था की गई है जिससे उपभोक्ताओं को सुगम भुगतान की सुविधा प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही सभी दुकानों में आवश्यक मरम्मत कार्य, साफ-सफाई एवं दुकानों से संबंधित मूलभूत सुविधाओं में विस्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button