शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला नक्टीडीह संकुल सेमरिया में प्रतिभावन बच्चों का हुआ सम्मान

जांजगीर-चांपा
बम्महनीडीह // शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नक्टीडीह, संकुल – सेमरिया में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद₹500 कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों( 1ली से 8वी तक)को आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को प्रदान किया गया। यह इनाम हमारे ग्राम के इंडियन आर्मी मि. जय प्रसाद टंडन जी द्वारा विगत 12 वर्षों से बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु दिया जा रहा है।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वयं विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को इनाम वितरण किया । विद्यालय परिवार की तरफ से हमारे फौजी भाई श्री जय प्रसाद टंडन जी को बहुत-बहुत धन्यवाद ,इस मौके पर ग्राम नक्टीडीह के सरपंच श्रीमती करमैतीन तुलसी गिर गोस्वामी, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण ,शाला के प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ, छात्र -छात्राएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए, आभार प्रदर्शन श्री चंद्रजीत पीटर प्रधान पाठक मिडिल स्कूल द्वारा किया गया।



