जांजगीर चाम्पा

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव

जांजगीर-चांपा

 

जांजगीर, 4 जुलाई 2026। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक वि द्यालय, जांजगीर में आज प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती जयंती दुबे ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति के सदस्य एवम जशपुर जिला के संगठन प्रभारी, जनसेवक श्री अमर सुल्तानिया जी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पाटले, पूर्व जिला समन्वयक श्री हरीराम जायसवाल, समग्र शिक्षा के एपीसी श्री दिनेश सोनवान एवं श्रीमती हेमलता शर्मा तथा जनप्रतिनिधि श्रीमती रक्षा सिंह ,शैक्षिक समन्वयक अमित थवाईत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राकेश तिवारी जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ रविकांत पांडेय सुधा शर्मा ललिता स्वर्णकार अंजू राठौर एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप जलाकर किया गयाअतिथियों का स्वागत पश्चात स्वागत भाषण देते हुए प्रधान पाठक श्रीमती जयंती दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि विद्यालय में शासन की सभी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का शाला सफलतापूर्वक संचालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय किसी पोषक शाला नही है शाला में प्रवेश हेतु फिर भी समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ छात्राओं को विद्यालय से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रवेशोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा छात्राओं को मिठाई, निःशुल्क गणवेश पाठ्यपुस्तक एवम शाला की तरफ से कापी पेन देकर तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्राओ का स्वागत किया गया इसी तरह शाला में सभी के कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओ को भी सम्मानित किया गया,शाला में शतप्रतिशत उपस्थिति वाले छात्राओ का भी सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छः बच्चों का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से न्यौता भोज का आयोजन किया था।कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन अमित थवाईत जी द्वारा किया।

IMG 20260705 WA0151 kshititech

Related Articles

Back to top button