छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन स्व. शशिकांत कोन्हेर की स्मृति में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन; कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन स्वर्गीय शशिकांत कोन्हेर की पावन स्मृति में संपन्न हुआ। राघवेद्र राव सभा भवन स्थित कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता श्री अनिल टाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर एव दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। स्व. शशिकांत कोन्हेर जी ने हमेशा मूल्यों की पत्रकारिता की और समाज को एक नई दिशा दिखाई। उनकी स्मृति में स्थापित यह कार्यालय प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा, जहां वे एकजुट होकर समाज हित में कार्य कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि अनिल टहा ने भी महासंघ को बधाई देते हुए पत्रकारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा ने संगठन की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय प्रदेश भर के पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनके कौशल विकास के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
“”वरिष्ठ पत्रकार के दादी मां को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि””
उद्घाटन समारोह के द्वितीय चरण में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप यादव की दादी मां श्रीमती केकती यादव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया । छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के बैनर तले उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कर शोक सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू के कराया।
“”आभार प्रदर्शन””
समारोह के समापन पर छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश महासचिव श्री पंकज खंडेलवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों सहित प्रदेश भर से आए सभी पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू डब्बू ठाकुर गुड्डा सदाफले कार्यकारणी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा सुधीर तिवारी ध्रुव चंद्रा कमल दुसेजा उमाशंकर शुक्ला पवन वर्मा संजय ठाकुर रंजीत खनूजा जितेंद्र पोर्ते रमेश यादव रमेश गोयल सूरज वाधवानी गीता सोनचे रेशमा लहरे वरिष्ठ पदाधिकारी, बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्यगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रमुख पत्रकार साथी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




