बिलासपुर

संगीत के मंच पर वंदना साहू का जलवा, छत्तीसगढ़ आइडल में रहीं उपविजेता

बिलासपुर

 

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में आयोजित छत्तीसगढ़ आइडल सिंगिंग एंड म्यूजिकल ग्रुप की भव्य गायन एवं संगीत प्रतियोगिता में सुरों की शानदार महफिल सजी। अंचल के प्रतिभाशाली गायकों के बीच हुए कड़े मुकाबले में वंदना ज्योति साहू ने अपनी मधुर आवाज, प्रभावशाली प्रस्तुति और बेहतरीन गीत चयन से निर्णायकों का दिल जीतते हुए द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया।वंदना साहू की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे कन्नौजिया साहू समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। वे बालको निवासी स्वर्गीय जयरामा साहू की ज्येष्ठ पुत्रवधू, गीतांजलि सिटी निवासी रेलवे कर्मचारी ज्योति साहू देवरी की धर्मपत्नी तथा सरायपाली निवासी स्वर्गीय नंदकुमार साहू की सुपुत्री हैं।प्रतियोगिता में उनकी सुरीली प्रस्तुति को उपस्थित श्रोताओं ने भी खूब सराहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक ख्यातिप्राप्त गायक, संगीत प्रेमी और कला साधक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन संगीत के उत्सव में बदल गया।इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध नागरिक रामकुमार साहू ने वंदना साहू को बधाई देते हुए कहा कि समाज में अनेक ऐसी प्रतिभाएँ हैं, जिन्हें उचित मंच मिलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, उन्हें प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना है। वंदना साहू की सफलता इस दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण है।उसकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज के पदाधिकारियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button