जांजगीर के युवा प्रवीण साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म 17 जुलाई को होगी रिलीज

जांजगीर-चांपा

जांजगीर // ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं अब बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बना रही हैं।पूरे क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि जांजगीर के ग्राम बोड़सरा के युवा प्रवीण साहू छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग में बतौर निर्माता एवं अभिनेता अपनी नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर वाली अलग हे” आगामी 17 जुलाई को प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म का निर्देशन एवं लेखन आनंद मानिकपुरी ने किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी, भीमा बंजारे और अजय चौहान ने अपनी मधुर आवाज दी है। फिल्म की विशेषता इसका आकर्षक VFX और आधुनिक 5.1 साउंड इफेक्ट्स हैं, जो दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करेंगे।क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब हमारे बीच का कोई युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़े मंच तक पहुंचता है, तो उसका उत्साहवर्धन करना हमारा दायित्व बन जाता है। इसी भावना के साथ क्षेत्रवासियों ने सभी लोगों से अपील की है कि वे 17 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंचकर टिकट खरीदें, फिल्म देखें और स्थानीय प्रतिभा प्रवीण साहू का उत्साह जरूर बढ़ाएं।




