जांजगीर-चांपा

मोर सेवा पुस्तिका – मोर अधिकार – मोर जिम्मेदारी अभियान की शुरुवात

शिक्षक स्वयं करेंगे अपने सेवा पुस्तिका का अवलोकनIMG 20260730 WA0932 kshititech

 

 

शिक्षकों के सामने बीईओ बसंत चतुर्वेदी करेंगे सेवा पुस्तिका में हस्ताक्षर

 

जांजगीर-चांपा

 

सेवा पुस्तिका प्रविष्टि का कार्य प्रथम चरण में संकुल भवरेली, संकुल करनौद, संकुल लखुर्री का दिनांक 1 अगस्त 2026 समय – 12 बजे से बीईओ कार्यालय बम्हनीडीह में किया जाएगा।सेवा पुस्तिका में परिवार सूची, नॉमिनी फॉर्म D, फैमिली पेंशन, समूह बीमा फॉर्म 8, जीपीएफ, नॉमिनेशन फॉर ग्रेच्युटी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी द्वारा शिक्षकों के सामने प्रमाणित हस्ताक्षर किया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य में परेशानी का सामना करना न पड़े।विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि मोर सेवा पुस्तिका – मोर अधिकार – मोर जिम्मेदारी अभियान की शुरुवात करते हुए पहले चरण में संकुल भवरेली, संकुल करनौद, संकुल लखुर्री के सहायक शिक्षको, शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों के सेवा पुस्तिका का संधारण शनिवार दिनांक 1 अगस्त 2026 को 12 बजे से बीईओ कार्यालय बम्हनीडीह में किया जाएगा।बम्हनीडीह बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने अनूठा पहल करते हुए संकुल भवरेली, संकुल करनौद एवं संकुल लखुर्री के सभी सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक से अपने सेवा पुस्तिका का स्वयं अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया है।

Back to top button