नेता प्रतिपक्ष डां.चरणदास महंत ने देश का झंडा फहराया अपने निवास रायपुर में शामिल हुए युवा कांग्रेस वरुण चौहान

रायपुर // हर वर्ष की तरह भारत देश में इस बार फिर अपनी आन बान और शान से झंडा फहराया गया जगह जगह आजादी का जश्न मनाया गया और देश के लिए मर मिटने वाले उन वीर सपुतो को याद किया गया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। 15 अगस्त 1947 जिस दिन हमने आजादी पाया जिसे आज हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं ओ उन्ही शुरवीर बलिदानियों की देन है। उस गर्व की परंपरा को आगे बढा़ते 15अगस्त की 80वीं स्तंत्रता दिवस पर कांग्रेस के माननीय श्री डॉ चरण दास महंत जी नेता प्रतिपक्ष ने अपने निज निवास रायपुर में तिरंगा झंडा शान से फहराया एवं उन वीर शहीदो को याद करते श्रद्धा सुमन फुलमाला अर्पित किया इस गर्व खुशी के अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत जी जो वर्तमान में कोरबा लोकसभा सांसद हैं और उनके बेटे श्री सूरज महंत, वरुण चौहान युवा कांग्रेस अभिनदन महंत, सहित पुलिस कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।








