जांजगीर चाम्पा

चांपा शहर में चला बुलडोजर, रेलवे की जमीन से अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

जांजगीर-चांपा

IMG 20260905 WA0287 kshititech

IMG 20260905 WA0289 kshititech

चांपा// चापा शहर में आज बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगरीय प्रशासन के साथ- रेलवे प्रशासन भी सख्त नजर आई आज शनिवार, 5 सितंबर को रेलवे प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंडरब्रिज के समीप किए जा रहे निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार, चांपा से भोजपुर मार्ग की ओर जाने वाले अंडरब्रिज से रेलवे क्षेत्र से सटाकर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। बताया जा रहा है रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में भी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य बंद करने तथा अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर रेलवे प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

IMG 20260905 WA0288 kshititech

इसके बाद आज पांच सितंबर दिन शनिवार को राजस्व अधिकारियों एवं चांपा पुलिस की मौजूदगी में रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से निर्माणाधीन को तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया।

IMG 20260905 WA0283 kshititech

IMG 20260905 WA0290 kshititech

वहीं, रेलवे अधिकारी से जानकारी सामने आया है अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी 10 सितंबर को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि रेलवे क्षेत्र में दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेलवे क्षेत्र में किए गए अन्य अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260905 WA0282 kshititech

IMG 20260905 WA0286 kshititech

Related Articles

Back to top button