स्मृति शेष पं .कृष्ण कुमार तिवारी और श्रीमती यशोदा देवी जी की स्मृति में विशिष्ट पुरोहिती और भगवताचार्य को गीता जयंती पर वशिष्ठ और विश्वामित्र सम्मान दिया जाएगा

(आयोजक प्रबुद्ध भारती बिर्रा के बैनर तले)

जांजगीर-चांपा

बिर्रा // आगामी दिसंबर महिने में गीता जयंती के पावन अवसर पर राजपुरोहित स्मृति शेष पं कृष्ण कुमार तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती यशोदा देवी तिवारी की स्मृति में उनके पुत्र जितेन्द्र तिवारी और संजय तिवारी ने समाज सेवी,धर्मसेवी व्यक्ति को वशिष्ठ एवं विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया जावेगा।जिससे गुरु वशिष्ठ एवं विश्वामित्र जी के योगदान को स्मरण करते हुए पं कृष्ण कुमार तिवारी जी एवं उनकी धर्मपत्नी की योगदान के साथ मानस पटल पर सदैव जीवित रहे।इस उद्देश्य से आगामी दिसंबर 2026 गीता जयंती से यह भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन समाज के जागरूक नागरिकों , जनप्रतिनिधियों एवं उनके अनुयायियों के द्वारा आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में आयोजित करने को निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजसेवी मणीलाल कश्यप,एकादशिया साहू,रितेश रमण सिंह छोटू बाबा ने कहा कि इससे समाज में अच्छा संदेश जावेगा यह स्वागत योग्य कार्यक्रम होगा। पं. कृष्ण कुमार तिवारी जी जन जन के प्रिय थे ।उनका स्वभाव सभी के मानस पटल पर आज भी जीवित है तथा रहेगा ।यह आयोजन समाज में जागृति लाएगी ।ऐसी हमें विश्वास है।यह आयोजन प्रबुद्ध भारती बिर्रा के बैनर तले होगी। आयोजन को लेकर संयोजक मोहनलाल कश्यप सलाहकार मनोज कुमार तिवारी अध्यक्ष बुद्धेश्वर कुमार कश्यप सचिव पितांबर कश्यप डॉ उमेश दुबे कोषाध्यक्ष अभिराम कश्यप मीडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी श्रीमती सविता त्रिवेदी रामकुमार शुक्ला भागीरथी देवांगन हीरालाल कश्यप रामकिशोर देवांगन संजय तिवारी सहित प्रबुद्ध भारती बिर्रा और सहयोगियों की सहभागिता रहेगी।




