जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस की आवश्यक सूचना,चांपा हनुमान धारा वनविभाग की डबरी के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जांजगीर-चांपा
चांपा // एक अज्ञात व्यक्ति का शव हनुमान धारा (वन विभाग की डबरी) चांपा के पास चाम्पा पुलिस को मिला हुआ है। चांपा पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।यदि किसी व्यक्ति को, मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान के बारे में जानकारी हो, तो कृपया थाना प्रभारी चांपा से मोबाइल नंबर 79874-60292 पर या पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर 94791-93199 में संपर्क किया जा सकता है।




