जांजगीर-चांपा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा में ध्वजारोहण के साथ गूंजा ‘जन गण मन’

उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के रंगों में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

IMG 20260816 WA0104 kshititech

जांजगीर-चांपा

 

हसदेव सलिला के पावन तट पर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय, चांपा में 80वां स्वतंत्रता दिवस इस बार कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। तिरंगे की आन-बान-शान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि एडवोकेट महावीर सोनी (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति) सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति प्रस्तुतियों एवं प्रभात फेरी ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।कार्यक्रम में विनोद सोनी (अध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक विभाग), प्राचार्य संजय जैन, प्रभारी प्राचार्य निखिल मसीह एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने तिरंगे को सलामी दी तथा समवेत स्वर में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया।तत्पश्चात हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता अर्जित करने वाले तथा युवा कल्याण आयोग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट महावीर सोनी ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल एवं एआई के अति-प्रयोग से दूर रहने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों की बात मानने की प्रेरणा दी।जनभागीदारी समिति, माध्यमिक विभाग के अध्यक्ष विनोद सोनी ने देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को नमन किया।विद्यालय के प्राचार्य संजय जैन ने विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही जनभागीदारी समिति एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता का लक्ष्य निर्धारित किया।कार्यक्रम के अवसर पर हिंदी माध्यम की शाला नायिका कु. लक्ष्मी वर्मा एवं दुर्गेश देवांगन ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। वहीं अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का काव्यमय संचालन शिक्षक रविंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आर. के. तंबोली, सोमनाथ पाण्डेय, अजय अग्रवाल, अविनाश राठौर एवं समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए प्रभात फेरी एवं विशाल रैली निकाली।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में श्रीमती सीमा राठौर, श्रीमती निमिषा जेम्स, श्रीमती रीतू सिंह, श्रीमती सविता महिलांग, गोविंद शर्मा, सचिन देव बर्मन, राजेश उपाध्याय, मनोज वारे, श्रीमती रोशनी बाजपेयी, श्रीमती कामिनी बेहार, श्रीमती वामिनी पाण्डेय, श्रीमती अर्चना फ्रेंकलिन, प्रीतेश फ्रेंकलिन, श्रीमती ममता सूर्यवंशी, श्रीमती सरोज देवांगन, कु. दिव्या बाजपेयी, श्रीमती वर्षा तिवारी, कु. प्रतिभा जांगड़े,वर्षा कुशवाहा, कु. अंजलि यादव,निर्मला पटेल,संगीता सोनी,वंदना देवांगन, सिम्मी एक्का ,डाली साहू संतोष यादव, कृष्णा यादव, विजय यादव, रंजीत खुसरो सहित पूरा विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।नारियल प्रसाद एवं बूंदी वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

IMG 20260816 WA0105 kshititech

Related Articles

Back to top button