सक्ती में भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक व सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित: ‘आशीर्वाद का दिया’ और ‘आंगन का उत्सव’ की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

सक्ती

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सक्ती की परिचयात्मक बैठक एवं ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 16 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय, सक्ती में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चंपा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टीकेश्वर गबेल तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सेवा संकल्प अभियान और ‘आशीर्वाद का दिया’
बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को होने वाले “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, कार्य विभाजन और जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह, सेवा और समर्पण की भावना के साथ इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया।
‘आंगन का उत्सव’ और सामाजिक सहभागिता
बैठक के दौरान “आंगन का उत्सव” कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा की गई। इसे प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे, उनकी माताएं तथा ‘महतारी वंदन योजना’ से जुड़ी सभी लाभार्थी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि “महिला शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव की मुख्य धुरी है। सेवा और सामाजिक सरोकार के इन आयोजनों से महिलाओं की सहभागिता और अधिक मजबूत होगी।
“वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती शीला डनसेना, महामंत्री श्रीमती उमा राठौर, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता पटेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता गोपाल सहित समस्त मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।





