सक्ती

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम जाजंग में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई

1 शराब कारोबारी जेल दाखिल

 

सक्ती

 

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 18/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की खबरें सामने आई है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जाजंग थाना सक्ती निवासी महेश राम महिलांगे पिता रुंगवा राम उम्र 61 वर्ष द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर वार्ड नं 14 जाजंग थाना सक्ती में महेश राम पिता रुंगवा राम उम्र 61 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई घर में छिपाकर रखा 3 पारदर्शी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब और 5 नग देशी प्लेन मदिरा पाव प्रत्येक में 180 मिली कुल 0.900 मिली देशी प्लेन मदिरा इस प्रकार कुल 6.9 लीटर मदिरा बरामद किया गया।6.9 लीटर मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button