सक्ती-

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम साजा डेरा थाना बाराद्वार में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई

1 शराब कारोबारी जेल दाखिल

 

IMG 20261128 WA0356 1 kshititech

सक्ती

 

सक्ती कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है जिसकी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है ग्राम साजाडेरा थाना बाराद्वार निवासी बुद्धेश्वर कंवर पिता ननकी कंवर उम्र 38 वर्ष द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर आबकारी ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी दौरान शराब बिक्री की पुष्टि की फिर वार्ड नं 11 साजाडेरा थाना बाराद्वार में बुद्धेश्वर पिता ननकी कंवर उम्र 38 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के शयनकक्ष में छिपाकर रखा 40 नग पारदर्शी प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200 मिली लीटर कुल 8 लीटर महुआ शराब और 2 नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2-2 लीटर इसप्रकार कुल

12 लीटर मदिरा और घर के आंगन में जमीन में गड़ा कर रखा 5 प्लास्टिक डिब्बों प्रत्येक में 20-20 किलो महुआ लाहन कुल 100 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी ने 34(1) क, 34(1) च,34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया तथा माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button