सक्ती-

बाराद्वार में असम के विधायक ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

दिन भर चला बैठकों का सिलसिला




सक्ती- 24 अगस्त को मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला बाराद्वार में असम से आए भाजपा विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने भिन्न-भिन्न विषयों पर अलग-अलग श्रेणी के कार्यकर्ताओं की एक घंटे से लेकर ढाई घंटे तक की बैठकें लीं। सुबह दस बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक चली बैठकों में बाराद्वार मंडल के भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की। दोपहर का भोजन उन्होंने ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम दुरपा में तथा रात्रि भोज बाराद्वार में व्यापारियों के साथ लिया। सायं पाॅंच बजे से रात्रि सात बजे तक ग्राम पलाड़ी कला में विभिन्न समूहों के साथ मेल-मिलाप और जन संपर्क किया। अपने संबोधन में विधायक रूप ज्योति ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वाह करें और आम जनता से जुड़ कर उनकी समस्याओं का समाधान करें।बैठक को पूर्व विधायक डा. खिलावन साहू, तथा जिला भाजपा प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, अन्नपूर्णा राठौर, श्रीमती विद्या सिदार, नर्मदा साहू, आशा साहू, प्रेम पटेल, भुवन भास्कर यादव, हरदयाल पटेल, महामंत्री दीपक ठाकुर, गेंदराम मनहर, ओमप्रकाश अग्रवाल (एस. टी.) मोहन तोदी, विष्णु जिंदल, जयकिशन केड़िया, ध्रुव सिंगल, ओमप्रकाश जिंदल,अनील जिंदल, महावीर राठौर, शिव शर्मा, अरुण शर्मा, अंजनी जिंदल, चंद्रशेखर शर्मा, पंकज सांवड़िया, अशोक सिंघानिया, शिबू सिंघानिया, नत्थू सिंघानिया, जगन्नाथ गुप्ता, गेंदू साहू, रुद्रनारायण साहू, बहोरन साहू, योगेश अग्रवाल, ब्रजभूषण द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button