जांजगीर चाम्पा

मेसर्स जलतारे कृषि केन्द्र करनौद में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 27 बोरी यूरिया जप्त

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार श्री ललित मोहन भगत, उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी दल एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बम्हनीडीह के द्वारा जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि आदान (बीज/ उर्वरक / कीटनाशक) उपलब्ध हो इस हेतु निरीक्षण दल द्वारा लगातार जिले में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन जांच किया जा रहा है जिसमें दिनांक 08.03.2025 को विकासखण्ड बम्हनीडीह में ग्राम करनौद में कृषको को अधिक मुल्य पर उर्वरक विक्रय की शिकायत स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था जिसके तारतम्य में मेसर्स जलतारे कृषि केन्द्र, करनौद में जांच किया गया। जांच के दौरान मेसर्स के प्रतिष्ठान में मूल्य अधिक दर पर यूरिया विक्रय किये जाने हेतु वाट्सऑप ग्रुप में 440 रूपये प्रति बोरी यूरिया विक्रय हेतु प्रचारित किया जाना पाया गया। मौके पर जलतारे कृषि केन्द्र करनौद में 10 बोरी यूरिया भण्डारित पाया गया। भण्डारित यूरिया को तत्काल विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए जप्ती की कार्यवाही एवं जप्त यूरिया खाद को तीन स्थानीय गवाहों के समक्ष संबंधित मेसर्स को यूरिया को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार ग्राम करनौद के ही अन्य मेसर्स मालिक राम जलतारे के द्वारा अपने घर में 17 बोरी यूरिया का भण्डारण पाया गया है। भण्डारित यूरिया का वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही करने के कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए जप्ती की कार्यवाही किया गया एवं संबंधित मेसर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वर्तमान में सेवा सहकारी समिति करनौद में 1000 बोरी यूरिया की उपलब्धता है जिसे किसान उचित मूल्य पर क्रय कर अपने खेती में उपयोग कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button