जांजगीर चाम्पा
विधायक ब्यास कश्यप ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा // केरा झेरिया छठ घाट लछनपुर चांपा में छठ पूजा का आयोजन किया गया है। 28 अक्टूबर को आयोजित प्रातःकालीन अर्घ्य, सूर्य पूजा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ब्यास कश्यप ने सभी छठ व्रतधारी माताओं एवं बहनों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा महाप्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने की, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल हुए। इस अवसर पर नगरपालिका जांजगीर नैला की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, भोजपुरी समाज के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, छठ पूजा आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।



