जांजगीर-चांपा

आबकारी विभाग जांजगीर-चांपा की अलग-अलग दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई

देवरी में नदी किनारे 90 लीटर महुआ शराब,600 किलो महुआ लाहान बरामद

IMG 20261103 WA0462 1 kshititech

कमरीद में नाला किनारे 40 लीटर महुआ शराब,500 किलो महुआ लाहान बरामद

 

IMG 20261103 WA0455 kshititech

,जांजगीर-चांपा

 

 

आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है यह कार्रवाई जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई -आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्रवाई दिनांक 03/11/2026 की है जहां देवरी सबरिया डेरा में नदी किनारे 01चढ़ी भट्ठी के साथ 90.00 लीटर महुआ शराब, 600 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया एवं अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च, 34(2)के तहत प्रकरण कायम किया गया। दुसरी कार्रवाई भी दिनांक 03/11/2026 को कमरीद सबरिया डेरा में नाला किनारे 40.00 लीटर महुआ शराब 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया एवं अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च ,34(2)के तहत प्रकरण कायम किया गया।इस बड़ी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे,यीवरेश कुमार ,दीपक ठाकुर ,मनीष साहू ,विजयेंद्र टंडन ,गुलशन साहू ,देवेंद्र तान्डे एवं मुख्य आरक्षक राजेश पांडेय ,मुकेश शर्मा,देवदत्त जायसवाल,आरक्षक गीता कमल ,अंशु पाटनवार तथा नगरसेना का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button