जांजगीर चाम्पा

धान खरीदी से लगातार अनुपस्थिति के कारण हरदी उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी को किया गया निलंबित

जांजगीर-चांपा // राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनांतर्गत उपार्जन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले के 129 धान उपार्जन केन्द्रों में इस कार्यालय के आदेश कमांक 1578/खाद्य / धान उपार्जन / 2025 जांजगीर दिनांक 14.11.2025 के तहत केन्द्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। नायब तहसीलदार अकलतरा के द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 21.01.2026 मय पंचनामा प्रस्तुत किया गया कि धान उपार्जन केन्द्र हरदी तहसील अकलतरा के नोडल अधिकारी श्री सुनील राव, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी खरीदी कार्य से लगातार अनुपस्थित है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी खाद्य शाखा के द्वारा उनके मोबाईल पर फोन करने पर (9340367724) उनके द्वारा गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया गया एवं व्हाट्सअप के माध्यम से अर्नगल एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई है।श्री राव का उक्त आचरण सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत है तथा राज्य शासन एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना तथा अनुशासनहीता, स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। उनके इस कृत्य से उपार्जन केन्द्र हरदी तहसील अकलतरा में खरीदी कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। अतः श्री सुनील राव, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा को छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (क-1, 2, 3) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला जांजगीर-चांपा निर्धारित किया जाता है तथा इन्हे निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button