लंबे समय से फरार तीन वारंटी एवं सात लीटर कच्ची महुआ के साथ एक आरोपी सहित कुल चार आरोपी गिरफ्तार

फरार वारंटी में एक महिला भी शामिल जो काफी लंबे समय से पुलिस के गिरफ्त से बाहर चल रही थी

अकलतरा // जांजगीर-चांपा जिला में अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई जिसमें 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं बताया जा रहा है इनमें लंबे समय से फरार चल रहे 03 वारंटियों को भी पकड़ने में अकलतरा पुलिस को सफलता मिली है। वहीं ग्राम अमरताल से एक आरोपी के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर रंगे हाथों पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर है। दरअसल जिला के अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा द्वारा क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 01 महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिसमें अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिगेंद्र डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।इसके अलावा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित 03 वारंटियों को भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार वारंटियों में 01 महिला भी शामिल है, पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है काफी लंबे समय से यह महिला पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी। थाना अकलतरा पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिवत् कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया वहीं दुसरी ओर अकलतरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।



