जांजगीर चाम्पा

मौहाडीह( झरना) में श्री अखण्ड नवधा रामायण का हो रहा भव्य आयोजन

जांजगीर-चांपा // ग्राम मौहाडीह(झरना) में श्री अखण्ड नवधा रामायण दिनांक 15-03-2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ पर आचार्य पं.युगल किशोर शर्मा (सकरेली खुर्द)विराजमान है।प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्री अखण्ड नवधा रामायण में मानस गायन प्रतियोगिता रखा गया है। जिसमें प्रथम 15001 रु. सरपंच मौहाडीह मनीराम साहू द्वारा, द्वितीय 12001 रु. हेमलाल साहू बैगा द्वारा, तृतीय 10001 रु. बलराम पैकरा शिक्षक द्वारा, चतुर्थ 9001 रु. धनसाय राठौर द्वारा, पंचम 8001 रु. मनाराम साहू, सुरेश कुमार द्वारा, षष्ठम् 7001 रु. लक्ष्मण प्रसाद राठौर, धनसाय साहू द्वारा, सप्तम् 6001 रु. कामता यादव, श्यामलाल साहू द्वारा, अष्टम् 5001 रु. त्रिभुवन सिंह पैकरा शिक्षक द्वारा, नवम् 4001 रु. मुखीराम यादव, घनश्याम साहू द्वारा, दसवां 3001 नत्थूराम साहू द्वारा, ग्यारहवा 2001 रु शांतनु राठौर द्वारा साथ ही बेस्ट पुरुस्कार के रुप में बेस्ट तबला वादक को 1001 रु. सुनील कुमार साहू द्वारा, बेस्ट टीकाकार को 1001 रु. शिव सिंह पैकरा द्वारा, बेस्ट स्रोता को 551 रु. नवधा समिति द्वारा प्रदाय किया जावेगा। मानस गायन प्रतियोगिता दिनांक 24-03-2026 को रात्रि 9 बजे  प्रारंभ होगा। श्री अखण्ड नवधा रामायण में आस-पास क्षेत्र के मानस पार्टी के साथ साथ दूर दराज से मानस पार्टी मानस गायन हेतु प्रतिदिवस पहुंच रहें है।श्री अखण्ड नवधा रामायण समिति द्वारा प्रत्येक मानस पार्टी को श्रीफल गमछा प्रशस्ति पत्र व सम्मान राशि से प्रतिदिवस सम्मानित किया जा रहा है।श्री राम कथा का श्रवण करने हेतु ग्राम वासियों के साथ साथ आसपास के गांवों से प्रतिदिवस भारी संख्या में श्रोता पहुंचकर श्री राम कथा का आनंद ले रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button