जांजगीर चाम्पा

6 अप्रैल को भाजपा धूमधाम से मनाएगी जिले मे स्थापना दिवस कार्यक्रम

पखवाड़े भर होंगे विविध आयोजन व कार्यक्रम
14 अप्रैल भारत रत्न संविधान निर्माता डाॅ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के दिन उनकी प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई व स्वच्छता अभियान सहित दीपोत्सव का कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा // 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत प्रत्येक जनप्रतिनिधि निगम अध्यक्ष पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्ता गाँव एवं बस्ती जाकर सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करेंगे व लाभार्थीयो से चर्चा करेंगे।जाँजगीर चाम्पा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल वर्ष 2026 को स्थापना दिवस को विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाने की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। यह आयोजन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता के साथ जुड़ाव को और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।जिले के सभी मंडलों, बूथों और शक्ति केंद्रों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।प्रातःकाल ध्वजारोहण सभी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन की उपलब्धियों और विचारधारा पर प्रकाश डाला जाएगा।दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से की जाएगी जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या मे मनाने का आव्हान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button