विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

जांजगीर-चांपा
पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भंवतरा में आज विकास कार्यों की एक नई इबारत लिखी गई। लाखों रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया गया। एक साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत से ग्रामवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान सी.सी. रोड निर्माण, पक्की नाली निर्माण, नवीन तालाब निर्माण हेतु भूमि पूजन, नवीन भवन का शुभारंभ तथा पीडीएफ भवन का शुभारंभ किया गया। इन सभी कार्यों को ग्राम की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, सुचारु जल निकासी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—माननीय श्री शेषराज हरबंश (विधायक, पामगढ़),श्री मानेश जांगड़े (अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद पंचायत पामगढ़),श्री अजय दिव्य (प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य),श्री रूपचंद साहू (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पामगढ़),श्री नीरज खूंटे (विधायक प्रतिनिधि),श्री राघवेंद्र ठाकुर (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जांजगीर-चांपा) उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भंवतरा के सरपंच श्री राजाराम कश्यप, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री रामकुमार कश्यप, तथा पंचगण—श्री विकास खूंटे, श्री गंगाराम साहू, श्री रामभरोस, श्री परमेश्वर यादव, श्री राकेश कश्यप, श्री श्रीराम कश्यप एवं ग्राम पंचायत सचिव श्री शिव प्रसाद कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्रामीणों में प्रमुख रूप से आशीष खूंटे, मनी, गोरे कश्यप, मालिकराम, दिलहरण, राजू चौहान, ओमप्रकाश कश्यप, विरेन्द्र तिवारी, लालू लहरे, छेदी साहू, छोटे लाल साहू, राजेश्वरी खूंटे, मेघा पटेल, गुंजन कश्यप सहित अन्य ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री राजाराम कश्यप ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इसी प्रकार जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।




