जांजगीर चाम्पा

घटोली चौक पर हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चक्काजाम

जांजगीर-चांपा
चांपा //  घटोली चौक के पास गुरुवार को तेज रफ्तार हाइवा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश पटेल (21 वर्ष) पिता शैलेंद्र पटेल, निवासी दर्री (बाराद्वार–सरहर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा की टक्कर से युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया।हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटोली चौक रोड पर चक्काजाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश इतना अधिक था कि शव को सड़क पर ही रख दिया गया। चक्काजाम करीब 2 से 3 घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।मौके पर तहसीलदार प्रशांत पटेल और चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। चिलचिलाती धूप में अधिकारी, पुलिस बल और ग्रामीण लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहे। शव भी लगभग 2 से 3 घंटे तक सड़क पर रखा रहा।तहसीलदार द्वारा तत्काल पारिवारिक सहायता राशि 75 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। इसमें 50 हजार रुपये वाहन मालिक की ओर से तथा 25 हजार रुपये शासन की ओर से दिए गए। मुआवजे की राशि मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शव को सड़क से हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

img 20260514 wa02814035982758307180949 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button