सक्ती-

भाजपा जिला सक्ती के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गरिमामय समापन

संगठन सशक्तिकरण, वैचारिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन





सक्ती//भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत भाजपा जिला सक्ती का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 02 एवं 03 जून 2026 को कृष्ण पैलेस, डभरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता विकास, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई (AI), बूथ प्रबंधन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी अवलोकन के साथ हुआ। प्रदर्शनी दर्शन का नेतृत्व श्री चक्रधर साहू एवं श्री कवलधर प्रसाद साहू द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती श्री टिकेश्वर सिंह गबेल जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता, संगठन की विकास यात्रा एवं भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल जी ने की।प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शिवरतन शर्मा जी ने राज्य की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक मूल्यों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। सत्र की अध्यक्षता श्री रामावतार अग्रवाल जी ने की।इसके पश्चात तृतीय सत्र में “मीडिया प्रबंधन” विषय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा जी ने संगठन के प्रभावी संवाद, जनसंपर्क एवं मीडिया की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता श्री हेतराम देवांगन जी ने की।चतुर्थ सत्र में “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण एवं दायित्व बोध” विषय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। सत्र की अध्यक्षता डॉ. खिलावन साहू जी ने की।पंचम सत्र में “कार्य विस्तार” विषय पर धमतरी महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा जी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनसंपर्क बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले जी ने की।षष्ठम व्यवहारिक सत्र में लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, मातृशक्ति समूह, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन तथा नैरेटिव निर्माण जैसे विषयों पर समूहवार चर्चा एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा जी एवं जिला संगठन सहप्रभारी श्री बृजेन्द्र शुक्ला जी ने संगठनात्मक कार्यशैली पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।द्वितीय दिवस की शुरुआत योग एवं प्रार्थना से हुई। सप्तम सत्र में “स्थायी कार्यक्रम – बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी” विषय पर प्रदेश आईटी सेल संयोजक श्री सुनील पिल्लई जी ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। सत्र की अध्यक्षता श्री संपूर्णानंद मिश्रा जी ने की।अष्टम सत्र में “सोशल मीडिया का उपयोग, नई तकनीक एआई एवं प्रभावी सूचना तंत्र” विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री उदय श्रीवास्तव जी ने सकारात्मक परसेप्शन निर्माण एवं डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। सत्र की अध्यक्षता श्री सुन्दरसाय बंजारे जी ने की।इसके बाद सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी ने की।“विचार परिवार” विषय पर श्री हितानंद अग्रवाल जी ने संगठनात्मक विचारधारा एवं परिवारवाद से ऊपर राष्ट्रवाद की भावना पर चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता श्री केशव चंद्रा जी ने की।दशम सत्र में “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान – एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा” विषय पर प्रदेश संयोजक, प्रशिक्षण विभाग डॉ. अवधेश जैन जी ने वैचारिक स्पष्टता एवं संगठन की मूल विचारधारा को विस्तार से समझाया। सत्र की अध्यक्षता श्रीमती विध्या सिदार जी ने की।एकादश सत्र में “देश के समक्ष चुनौतियां – राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी ने वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। सत्र की अध्यक्षता श्री प्रीतम सिंह गबेल जी ने की।समापन सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी ने “कार्यपद्धति” विषय पर संगठन की कार्यशैली एवं आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया। सत्र की अध्यक्षता श्री निर्मल सिन्हा जी ने की।अंतिम जिज्ञासा समाधान सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल जी ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर संगठनात्मक दिशा स्पष्ट की। सत्र की अध्यक्षता श्री टिकेश्वर सिंह गबेल जी ने की।कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला महामंत्री श्री दीपक अग्रवाल जी द्वारा किया गया।प्रशिक्षण वर्ग में जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करना रहा।उक्त जानकारी जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक श्री दीपक अग्रवाल जी द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button