कृषि विभाग द्वारा किसानों को शासकीय दर पर वितरण किया गया यूरिया

जांजगीर-चांपा
श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के अगुवाई में मेसर्स नानंकचंद नंद किशोर जांजगीर के उर्वरक विक्रय परिसर में दिनांक 02.06.2026 को स्वयं किसान बनकर उप संचालक कृषि जांजगीर के द्वारा शासकीय निर्धारित दर 266.50 से अधिक मूल्य 850 रूपये प्रति बोरी में यूरिया का क्रय किया। अधिक मूल्य में विक्रय करने पर मेसर्स के उर्वरक भण्डार गृह में उपलब्ध यूरिया की जब्ती की कारवाई की गई थी। जब्त किये गये उर्वरकों को वर्तमान में खरीफ मौसम पर किसानों को उर्वरकों की कमी ना हो और किसानों के मांग को देखते हुए आज दिनांक 09.06.2026 को जब्त किये उर्वरक को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के नियमों का पालन करते हुए शासकीय निर्धारित दर पर 266.50 रूपये में लघु सीमांत एवं मध्यम कृषकों को प्राथमिता देते हुए उनके खेती के रकबे के आधार पर स्वंय अपनी देखरेख में किसानों को यूरिया वितरण किया गया।उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने स्पष्ट किया गया है कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को सुचारू रूप से शासकीय दर पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरकों के अधिक मूल्य पर विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार बड़ी कारवाई की जा रही है।





