कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन

जांजगीर-चांपा
आज दिनांक 15.06.2026 को कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में जिला स्तरीय एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। जैविक कृषि कार्यशाला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मा. श्री नारायण चंदेल जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें विशेष रूप से श्री अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष, संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इंजि. श्री रवि पाण्डेय, श्री गुलाब सिंह चंदेल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री भुवनेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, .श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर जिला पंचायत सदस्य, सुश्री आशा साव जिला पंचायत सदस्य, श्री चुन्नीलाल साहू एवं भारी संख्या में किसान मोर्चा संगठन के सदस्य एवं 500 से अधिक किसानो ने अपनी सहभागिता दी।कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय चंदेल जी के उद्बोधन से किया गया। उन्होने कार्यक्रम में जैविक खेती के फायदे और उससे फसलों को होने वाले लाभ के संबंध में किसानों को प्रोत्साहित किया।उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती मिशन, नेशनल मिशन आंन नेचुरल फार्मिंग योजना का विस्तार से कृषकों को जानकारी दी गई। जैविक खेती अंतर्गत तैयार किये जाने वाले जैविक उत्पाद बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, नील हरित काई, वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट खाद बनाने एवं उसके उपयोग और फायदे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। ग्राम मंहत के प्रगतिशील कृषक श्री आशीष सिंह द्वारा जैविक खेती, सफेद चंदन एवं विभिन्न प्रकार के फलों की खेती की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकों को निःशुल्क नैनो डीएपी, नैनो यूरिया एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय द्वारा मुद्रित कृषि पंचाग 2026 का वितरण किया गया।




