जांजगीर चाम्पा

मेसर्स राजेश खाद भण्डार, नैला के 1013 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध

IMG 20260704 WA0484 kshititechजांजगीर-चांपा

  • श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के अगुवाई में मेसर्स राजेश खाद भण्डार नैला, विकासखण्ड नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के उर्वरक विक्रय परिसर में दिनांक 04.07.2026 को विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षक के संयुक्त टीम के साथ मेसर्स के उर्वरक गोदाम एवं विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स के यहाँ पॉस मशीन में दर्ज उर्वरक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का सही मिलान ना होना, मूल्य सूची का यथोचित स्थान पर चस्पा, लायसेंस चस्पा एवं निर्धारित मूल्य बोर्ड नही, सत्यापित स्टॉक रजिस्टर, उर्वरक विक्रय हेतु सत्यापित बिल बुक नही पाये जाने पर मेसर्स के उर्वरक गोदाम में उपलब्ध उर्वरक सिंगल सुपर फास्फेट(दानेदार) 250 बोरी, सिंगल सुपर फास्फेट(पाउडर) 600 बोरी, ट्रिपल सुपर फास्फेट 26 बोरी, एन.पी.के. 120 बोरी एवं यूरिया 17 बोरी, कुल 1013 बोरी उर्वरकों को सील करते हुए विक्रय प्रतिबंध की कारवाई की गई
  • IMG 20260704 WA0483 kshititech

Related Articles

Back to top button