मारवाड़ी युवा मंच और मायुम महिला जागृति शाखा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत वृक्षारोपण

संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

सक्ती
बाराद्वार // पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच एवं मायुम महिला जागृति शाखा बाराद्वार द्वारा मंगलवार को अगर गीता राइस मिल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आशा साव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, एल्डरमैन रविन्द्र खांडे तथा पार्षद अजय सिंह ठाकुर शामिल हुए। अतिथियों ने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।मारवाड़ी युवा मंच की ओर से जयकिशन केडिया (प्रदेश आमंत्रित सदस्य), अध्यक्ष हनी केडिया, सचिव शिवम् अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गन्नू सिंघानिया एवं सदस्य मनीष सावड़िया उपस्थित रहे।वहीं मायुम महिला जागृति शाखा की ओर से अध्यक्ष प्राची जिंदल, सचिव नेहा सावड़िया, कोषाध्यक्ष दिव्या केडिया, उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सदस्य राखी अग्रवाल, सरला केडिया, निशा सावड़िया एवं विभा मोदी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सतत जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनका संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा पौधों की नियमित देखभाल करने के संकल्प के साथ हुआ।



