शा.आर के के उ.मा.विद्यालय सेमरिया में 16 बालिकाओं को नि: शुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत किया गया सायकल वितरित

जांजगीर-चांपा
बम्महनीडीह// शा आर के के उ मा विद्यालय सेमरिया विकास खण्ड बम्हनीडीह में नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना के अन्तर्गत पात्र 16 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना से बालिकाओं में आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने और मंजिल को प्राप्त करने में मदद मिलेगी इसलिए इस सायकल का उचित उपयोग एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी स्वयं रखें।, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री मंदराज कश्यप जी, ग्राम पंचायत सेमरिया के सरपंच श्रीमती ईश्वरी बाई रामस्वरूप कश्यप जी, बीडीसी सदस्य बम्हनीडीह श्रीमती उत्तरा माखन कश्यप,विकास खण्ड परियोजना अधिकारी ( साक्षर भारत कार्यक्रम बम्हनीडीह) डां. उमेश दुबे जी, अशोक जलतारे, सद्दाम हुसैन, विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश कुमार मेहरा, वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजीव लोचन कश्यप, श्रीमती सरला चंद्रा, अशरफ हुसैन, रेणुका कुमारी मेरावी, श्रीमती सावित्री जायसवाल, शाश्वत कटकवार, हेमलाल रात्रे, भरत कश्यप, अमित आहूजा, गोवर्धन प्रसाद यादव, नीलम सिंह ठाकुर, द्वास कश्यप एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्याख्याता श्री डिलेश्वर प्रसाद डडसेना द्वारा किया गया।





