रायपुर

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पश्चिम क्षेत्र पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायपुर

निगरानी, गुंडा एवं उभरते बदमाशों की सघन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज।गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर।अभियान के दौरान पश्चिम क्षेत्र के 09 थाना क्षेत्रों में कुल 108 निगरानी, गुंडा, उभरते बदमाश एवं अन्य असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं तस्दीक की गई।20 बदमाशो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।आगामी स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रोबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के निर्देशन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में निवासरत निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधी, उभरते बदमाश, चाकूबाज, शराब कोचिया एवं अन्य असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं तस्दीक की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश एवं उभरते हुए बदमाशों को थाना बुलाकर परेड कराई गई एवं समझाइश दी गई।उन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा घटना कारित नहीं करने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही अपराध की राह छोड़कर अच्छे एवं शांतिपूर्ण जीवन-यापन करने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पार्कों, चौराहों, सुनसान स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं अड्डेबाजी वाले संभावित स्थानों पर लगातार गश्त एवं दबिश दी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।चाकू अथवा अन्य अवैध हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध Arms Act एवं BNS की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

*पुलिस की स्पष्ट चेतावनी*

 

पुलिस ने सभी निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, उपद्रव अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

*थाना-वार बदमाश चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

 

– थाना आजाद चौक – 10 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 03 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना सरस्वती नगर – 10 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 02 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना कबीर नगर – 09 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक।

– थाना पुरानी बस्ती – 15 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 04 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना डीडी नगर – 09 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 02 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना आमानाका – 10 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 01 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना न्यू राजेंद्र नगर – 18 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 02 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना टिकरापारा – 21 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 06 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

– थाना मुजगहन – 06 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक।

Related Articles

Back to top button