जांजगीर चाम्पा

बम्हनीडीह में ‘मिशन जोन-सक्षम दृष्टि’ अभियान का शुभारंभ:

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने संकुल समन्वयकों को सौंपे जोनवार प्रभारIMG 20260812 153355 kshititech

 

 

जांजगीर-चांपा

 

बम्हनीडीह विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से ‘मिशन जोन-सक्षम दृष्टि’ अभियान प्रारंभ किया गया है।विकासखंड क्षेत्र के स्कूलों से त्वरित जानकारी संकलन, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक हिरेंद्र बेहार के संयुक्त निर्देशानुसार जोन स्तर पर संकुल समन्वयकों (सीएसी) को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जोन सीएसी बनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों से आवश्यक आंकड़े, विभागीय रिपोर्ट एवं जानकारियां तय समय-सीमा के भीतर एकत्र करना है, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी पर्यवेक्षण करना है।प्रशासकीय कसावट व निरीक्षण: शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्कूल अधोसंरचना की समीक्षा तथा पठन-पाठन व्यवस्था का सतत औचक निरीक्षण करना।अधिकारियों ने समस्त संबंधित संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया है कि वे अपने आवंटित जोन में सौंपे गए उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट सीधे विकासखंड कार्यालय को प्रेषित करें, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।बिर्रा जोन सीएसी की जिम्मेदारी – विश्वनाथ कश्यप को देते हुए बिर्रा जोन में संकुल केंद्र बिर्रा, संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा, संकुल केंद्र सिलादेही, संकुल केंद्र तालदेवरी,संकुल केंद्र सेमरिया को शामिल किया गया है।पोंडीशंकर जोन सीएसी की जिम्मेदारी गोपाल जायसवाल को देते हुए संकुल केंद्र पोंडीशंकर, संकुल केंद्र करनौद, संकुल केंद्र कपिस्दा, संकुल केंद्र लखुर्री, संकुल केंद्र बम्हनीडीह को शामिल किया गया है।भवरेली जोन सीएसी की जिम्मेदारी संतराम साहू को देते हुए संकुल केंद्र भवरेली, संकुल केंद्र सरवानी, संकुल केंद्र अफरीद, संकुल केंद्र सोंठी, संकुल केंद्र पुछेली, संकुल केंद्र हथनेवरा को शामिल किया गया है।चाम्पा जोन सीएसी की जिम्मेदारी धीरज तम्बोली को देते हुए संकुल केंद्र नवीन चाम्पा ,संकुल केंद्र टाउन चाम्पा, संकुल केंद्र बरपाली चाम्पा, संकुल केंद्र भोजपुर चाम्पा को दी गई है।सारागांव जोन सीएसी की जिम्मेदारी सुरेश देवांगन को देते हुए संकुल केंद्र सारागांव, संकुल केंद्र नवीन सारागांव, संकुल केंद्र नवीन बाराद्वार, संकुल केंद्र चोरिया को शामिल किया गया है।झरना जोन सीएसी की जिम्मेदारी राजेश कंवर को देते हुए संकुल केंद्र मौहाडीह, संकुल केंद्र झरना, संकुल केंद्र सरहर को शामिल किया गया है।दारंग जोन सीएसी की जिम्मेदारी धरम दास मानिकपुरी को देते हुए संकुल केंद्र दारंग, संकुल केंद्र कड़ारी, संकुल केंद्र लछनपुर को शामिल किया गया है

Related Articles

Back to top button