जांजगीर चाम्पा

कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथिIMG 20260812 162448 kshititech

IMG 20260812 WA0493 kshititechIMG 20260812 WA0491 kshititech

 

 

शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

 

 

जांजगीर-चांपा,// कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, परेड, बेरिकेडिंग, ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समारोह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागवार सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम , एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button