छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल!

हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए ठाकुर प्यारेलाल पंचायत प्रशिक्षण संस्थान निमोरा रायपुर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
प्रमुख बिंदु:
करियर काउंसलर शिक्षक: प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को ‘करियर काउंसलर’ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गेस्ट काउंसलिंग सत्र: स्कूलों में हर महीने अनुभवी ‘गेस्ट काउंसलर’ आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं को विविध करियर विकल्पों और अवसरों की सही जानकारी मिल सकेगी।
प्रशिक्षण में सहभागिता: इस प्रशिक्षण सत्र में एडीपीओ श्री प्रदीप शर्मा, बीईओ पामगढ़ श्री रमेंद्र जोशी,बीईओ अकलतरा श्री देवकांत द्विवेदी, नवागढ़ बीईओ श्री अशोक कुमार पाटले,बलौदा बीईओ श्री रवि कुमार गौतम तथा बम्हनीडीह बीईओ श्री बसंत चतुर्वेदी शामिल हुए।
विद्यार्थियों के सपनों को सही राह दिखाने का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है।




