सक्ती

विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा संपन्न, चंदेल जी ने दिलाई सेवा की शपथ

सक्ती,

IMG 20261007 WA0462 kshititechभाजपा जिला सक्ती द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शुभम ग्रीन्स, सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा संपन्न हुई।शुभम ग्रीन्स में विशाल स्क्रीन की व्यवस्था कर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को लाइव सुना गया, जहां पूरे सक्ती जिले से आए भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित हजारों लोग एकत्रित हुए।25 साल में बिना रुके सेवा कर रहे मोदी जी जनता का उन्हें अपार स्नेह मिलता रहा है।

 

“मोदी जी को जय श्री राम के नारों से गूंजा सभा स्थल””

मोदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि”मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया।”_मोदी जी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से घंटों तक जुड़े रहे जिन्हें सभी ने बड़े ध्यान से सुना।मोदी जी के उद्बोधन समापन पश्चात अतिथि पूर्व नेताप्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल जी ने सेवा संकल्प सभा के माध्यम से देश वासियों के लिए विभिन्न माध्यम से देश के लोगों की सेवा करने की बात बताई उन्होंने सेवा संकल्प हेतु शपथ दिलाई जिसे उपस्थित सभी ने साथ में सेवा का शपथ लिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा जी एवं जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम के अंत में माननीय चंदेल जी की अगुवाई में शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड तक भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई।साथ ही सक्ती नगर के बस स्टैंड स्थित चौक का नाम विकसित भारत संकल्प सेवा चौक होगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी,जिला ओबीसी मोर्चा,जिला महिला मोर्चा,जिला युवा मोर्चा ,सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button