सक्ती-

भाजपाइयो ने विधानसभा सक्ती में निकाला भव्य बाईक रैली

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला के आव्हान पर विधानसभा सक्ती क्षेत्र में विधायक प्रवास कार्यक्रम तहत् सातवे दिन प्रवासी विधायक माननीय श्री रूप ज्योति कुर्मी जी के साथ सक्ती के शनि मंदिर से होते हुए पूरे सक्ती शहर बाईक रैली निकाला गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशेष योगदान के साथ विधानसभा के सभी वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।बाईक रैली के प्रभारी भाजयुमो सक्ति के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश साहु के नेतृत्व में निकाला गया जिसमे सभी युवा मोर्चा के साथियों ने जोरों शोरों से नारे के साथ बाईक रैली को कंचनपुर में समाप्त किया गया इस बाईक रैली में मुख्य रूप से असम के विधायक श्री रूप ज्योति कुर्मी जी, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार एवम् टिकेश्वर गबेल, पूर्व विधायक खिलावन साहु जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, गजेंद्र राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश साहु, योगेश साहु, जिला मंत्री राजकमल राठौर, हर्ष देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, लाखन नामदेव, विजय साहु, परमेश्वर साहु,सूरज देवांगन,गोपाल गौतम आशा साव, जयप्रकाश साहु, गोविंदा निराला, नागेश मेहरा, वैभव बरेठ, परमानंद सिदार ,राम नरेश यादव, आदित्य अग्रवाल, गोविंदा साहू एवम सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button