सक्ती-

सांसद विजय बघेल ने ली चंद्रपुर विधानसभा की बैठक

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल जी का आगमन चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में हुआ जहां विभिन्न कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि, महिला समूह के प्रतिनिधि, विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा भाजपा को आगामी चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने हेतु अपना अमूल्य सुझाव दिए, कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्या संयोगिता सिंह जूदेव ने सभी को अपना सुझाव देने आग्रह किया, उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सक्ति के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा की भाजपा घोषणा करती है व पूरा करती है इसलिए आप लोग अपना सुझाव अवश्य दीजिए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी को बताया की भाजपा द्वारा देश में पहली बार घोषणा पत्र हेतु आम जनों से सुझाव मांगा जा रहा है जनता से सीधे विकास हेतु संवाद कर सुझाव मांगने का कार्य छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, आम लोगों के साथ विभिन्न कर्मचारी, सामाजिक, महिला, व्यापारिक, संगठनों द्वारा विश्वास के साथ सुझाव दिए

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button