सक्ती-

भारत रत्न अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस रुप में मनाया गया

सक्ती- भारत रत्न अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मनाते हुए ,,,,भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती के तत्वाधान में स्थानीय नारायण सागर जलाशय परिसर में स्वच्छता दीदियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।तत्पश्चात स्थानीय अग्रसेन चौक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अटल जी के आदमकद चित्र पर नगर मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के द्वारा माल्यार्पण एवं वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया ,, जिसके बाद आमजन को मिष्ठान्न वितरण िया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को अटल जी के आदर्शो को आत्मसात करने का आग्रह किया तो वहीं वरिष्ठ नेता एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत निष्ठा से परेय संगठन के प्रति निष्ठा बनकर पार्टी के हित में सतत कार्य करते रहना चाहिए। इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं रामअवतार अग्रवाल,, प्रीतम सिंह गबेल,, मांगेराम अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला,, उनकी कविताओं की पंक्तियों को उनके द्वारा देश के लिए दिए संदेश बताया साथ ही हर भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन को उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया ।कार्यक्रम का संचालन कर रहे नगर मण्डल महामंत्री अमन डालमिया ने उपस्थित लोगों को अटल जी के सुशाशन को जीवन मे अपनाने की शपथ दिलाई तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारी द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अटल जी के जयंती के नाम से मरीजों को फल बिस्किट एवं कंबल का वितरण किया गया उक्त आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल महामंत्री अमन डालमिया गोविंद देवांगन उपाध्यक्ष दादू केवट नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष राजा सोनी किसान मोर्चा अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कसेर सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रवाल महिला मोर्चा से अनीता सिंह रेखा देवांगन अनीता गोपाल यादव झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रंजन सिंह मनोज सिसोदिया चेतन साहू ऋषि गोयल वेद कुमार श्याम मनोज सोनी युवा मोर्चा से लाखन नामदेव रोशन राठौर गौतम शर्मा परमेश्वर साहू गोविंदा निराला तेज लाल पटेल सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button