बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण

img 20250815 wa03831303210162327510418 kshititech

गरिमामय माहौल में मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

img 20250815 wa03428342314765612498722 kshititech



शहीदों के परिजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

img 20250815 wa03763627746640877898499 kshititech



13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन

img 20250815 wa03718715856342652111349 kshititech



स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

img 20250815 wa03734831660483092815853 kshititech



बिलासपुर, 15 अगस्त 2025 // आजादी का 79वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। श्री साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 118 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले बच्चों एवं 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल के प्राचार्याें को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। परेड कमाण्डर श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। परेड के लिए पहला स्थान सीनियर वर्ग में जिला महिला पुलिस बल, दूसरा स्थान नगर सेना पुरूष को मिला। जूनियर वर्ग में पहला स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स में बिलासा गर्ल्स कॉलेज को मिला। दूसरा स्थान एनसीसी जूनियर डिवीजन ब्वॉय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर विद्यालय एवं तीसरा स्थान एनीसीसी सीनियर डिवीजन ब्वॉय जेपी वर्मा कॉलेज को मिला। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला ने पहला स्थान हासिल किया वहीं दूसरा स्थान एलसीआईटी के बच्चों ने और तीसरा स्थान डीपीएस तिफरा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, श्री रामदेव कुमावत, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल . श्री दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ सक्सेना एवं श्री मुकुल शर्मा ने किया। 

img 20250815 wa03692700551015776776786 kshititech
img 20250815 wa03828291550657872181703 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button