भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट में शामिल रहेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े

सक्ती – संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत *दिनांक 14/06/2025 दिन शनिवार को स्थान राधाकृष्ण मंदिर परिसर सक्ती* में सुबह 11 बजे प्रदर्शनी, दोपहर 2.30 बजे प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम रखा गया है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय *श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी*, महिला एवं बाल विकास मंत्री छग.शासन एवं प्रभारी मंत्री सक्ती, आदरणीय *श्रीमती कमलेश जांगड़े जी* सांसद जांजगीर चांपा, एवं आदरणीय *श्री टिकेश्वर गबेल जी* जिलाध्यक्ष जिला सक्ती की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होना है जिसमें आप सभी डॉक्टर ,वकील,पत्रकार, इंजीनियर ,प्रोफेसर, सैनिक, साहित्यकार, बीमा एजेंट, व्यापारी,शिक्षक, बुद्धिजीवी, विषय विशेषज्ञों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति निवेदित है।
……. उक्त कार्यक्रम में ..
जिला में निवासरत भाजपा के प्रदेश ,पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य
, जिला में निवासरत प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी
,जिला के पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष,महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ जिला संयोजक,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,अध्यक्ष / उपाध्याय जिला पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य गण
,अध्यक्ष / उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ,अध्यक्ष / उपाध्यक्ष नगर पंचायत/ नगरपालिका
शामिल रहेंगे
भाजपा जिला सक्ती
*नेतराम चंद्रा*
जिला संयोजक
*सोन साय देवांगन*
*भूपेंद्र शंकर पटेल*
*अरुण शर्मा*
जिला सह संयोजक
भारतीय जनता पार्टी
जिला- सक्ती
