नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर मे करेंगे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा // सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने का आव्हान किया गया है।इसी तारतम्य में.. भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा “स्वच्छता अभियान शिविर” कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 07.00 बजे से पुराना जिला चिकित्सालय परिसर (सब्जी मार्केट के पास )जांजगीर में किया जावेगा।उसके पश्चात सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय मे स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम मे रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश जांगड़े ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिला के सभी कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम मे शामिल होने का आग्रह किया है।जिला महामंत्री नन्द चौधरी, नंदनी राजवाड़े एवं सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक ,गुलाब चंदेल जिला सहसंयोजक ,संतोष लहरे,अमर सुल्तानिया,आशुतोष गोस्वामी ने उक्ताशय की जानकारी दी है।