बिलासपुर
-
बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जमीन बंटवारा की बात पर छोटी बहन के पुत्र ने ही की अपनी बड़ी मां की हत्याअपने नाना के जमीन…
Read More » -
वाहन में महिला ने दिया बच्चा को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया
बिलासपुर // डॉयल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है सूचना के आधार पर प्रसूता को अस्पताल जाते…
Read More » -
थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा मारपीट कर हत्या करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा चरित्र शंका पर मृतक से हाथ मुक्का लात और लकड़ी के बत्ता से किया गया था मारपीटआरोपियों द्वारा…
Read More » -
दिशा समिति की बैठक 25 जून को
बिलासपुर, // जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर श्री तोखन…
Read More » -
भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
35 लीटर अवैध महुआ शराब जप्तआरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर(1) अपराध क्रमांक 857/25 धारा 34(2),34(1) ख आबकारी एक्ट…
Read More » -
जिला शिक्षा अधिकारी डां. अनिल तिवारी ने विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया
बिलासपुर // जिला में दिनांक 18.06.2025 को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी, ने विकास खंड़ बिल्हा के अंतर्गत शास.…
Read More » -
गर्वित मातृभूमि अखबार, संवाद समृद्धि पथ अखबार का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
मुख्य अतिथि के बीच श्रीमती माधुरी बरेठ पति चंद्रशेखर बरेठ का जन्मदिन सेलीब्रेट किया गया बिलासपुर // गर्वित मातृभूमि अखबार…
Read More » -
गर्वित मातृभूमि अखबार, संवाद समृद्धि पथ अखबार का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में जन्मदिन को भी सेलिब्रेट किया गया
वार्षिकोत्सव अधिवेशन, सम्मान समारोह कार्यक्रम में बालीवुड अभिनेता अजय दत्ता, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राणलहरे, बालीवुड छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री उषा विश्वकर्मा…
Read More » -
अवैध रेत खनन पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ जुर्माना लगाकर क्यों छोड़ा जा रहा है, FIR क्यों नहीं?
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अवैध रेत खनन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि शपथ पत्र…
Read More » -
अवैध रेत खनन पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ जुर्माना लगाकर क्यों छोड़ा जा रहा है, FIR क्यों नहीं?
Read More »
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अवैध रेत खनन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि शपथ पत्र से यह साफ हो चुका है कि अवैध रेत खुदाई बदस्तूर जारी है। इतने अधिक मामले सामने आने के बावजूद सिर्फ जुर्माना लगाकर ही क्यों छोड़ा जा रहा है? सिर्फ आर्थिक दंड लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा कि जब माइनिंग एक्ट में कठोर दंड का प्रावधान है, तो उसके तहत कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
,,बार-बार अपराध पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत,,
कोर्ट ने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोग बड़े स्तर पर पैसा कमा रहे हैं। वे आसानी से जुर्माना चुका देते हैं और इससे कहीं अधिक लाभ अर्जित कर लेते हैं। बार-बार जुर्माना लगाकर छोड़ना कोई समाधान नहीं है। ऐसे मामलों में सख्त पैनल एक्शन लेना जरूरी है।
,,राज्य सरकार का जवाब,,
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो अन्य राज्यों का दौरा कर रेत खनन रोकने के उपायों पर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा, अरपा नदी में गंदे पानी को रोकने के लिए पुणे की एक कंपनी से डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करवाई जा रही है। 26 मार्च को एमआईसी (मंडलायुक्त परिषद) की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
,,FIR दर्ज करने का निर्देश,,
राज्य सरकार ने अदालत को अवगत कराया कि अब अवैध रेत खुदाई और परिवहन करने वालों पर FIR दर्ज की जा रही है। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अवैध रेत खनन को संज्ञेय अपराध (Cognizable Offense) की श्रेणी में लाना आवश्यक है, ताकि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
,,प्रदेशभर में कड़ी निगरानी के आदेश,,
कोर्ट ने अरपा नदी के अलावा पूरे प्रदेश में नदियों से हो रहे अवैध रेत खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि जब माइनिंग एंड मिनरल एक्ट लागू है, तो उसके तहत कठोर कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे? लगातार अवैध खनन से मासूमों की जान तक जा रही है। कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अवैध खनन की वजह से पहले भी तीन बच्चियों समेत कई निर्दोष लोगों की मौत हो चुकी है।
,,अगली सुनवाई 22 अप्रैल को,,
हाईकोर्ट ने साफ किया कि इस मामले में केवल दिखावटी कार्रवाई नहीं चलेगी। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी, तब तक सरकार को ठोस रिपोर्ट पेश करनी होगी।