अवैध नशे के कारोबार एवं अवैध आयुध के अंतर्राज्य गिरोह के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार

विशेष टीम गठित कर मिनीबस्ती क्षेत्र में की गई थी रेड एवं सघन चेकिंग कार्यवाही

पिस्टल, कारतूस, मैग्जीन एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी —
स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।
धीरेन्द्र सिंह तोमर पिता सरनाम सिंह तोमर, उम्र 37 वर्ष, निवासी बी-84 क्रिस्टल आईडियल सिटी अवधपुरी, थाना अवधपुरी, जिला भोपाल (म.प्र.)
जप्त मशरूका—
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम लगभग 1100 नग
दो नग ऑटोमेटिक पिस्टल
20 नग जिंदा कारतूस
04 नग मैग्जीन
एक नग धारदार लोहे का चाकू
एक नग जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG-10-CA-8764

बिलासपुर // जिले में अवैध नशे के कारोबार एवं अवैध हथियारों की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के पालन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना सिविल लाईन, थाना तारबाहर एवं लाइन से प्राप्त बल को शामिल किया गया।विशेष टीम द्वारा मिनीबस्ती क्षेत्र में रेड एवं बदमाशों के घरों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई। विस्तृत तलाशी लेने पर उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन एवं 20 राउंड कारतूस भी मिले, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया जाना बताया गया। जानकारी यह भी प्राप्त हुई कि धीरेन्द्र तोमर पूर्व में भी बिलासपुर जिले में पिस्टल सप्लाई करने का आरोपी रहा है तथा गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था।प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुनः विशेष टीम गठित कर तत्काल भोपाल रवाना किया गया। टीम द्वारा स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर उसे एक पिस्टल एवं दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है तथा धीरेंद्र तोमर की पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायर एवं संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्य कर रही है।उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थ के नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर शीघ्र ही वैधानिक जब्ती की कार्रवाई कर उनके विरुद्ध आर्थिक प्रहार किया जाएगा।



