वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा // थाना नैला चौकी क्षेत्र में वर्ल्ड कप क्रिकेट में आंनलाईन सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही की गई जिसमें चौकी नैला क्षेत्रांतर्गत 02 आरोपियों को पकड़ने में सफलता सायबर टीम एवं चौकी नैला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।इस छापेमारी कार्रवाई में बताया जा रहा है कि आरोपियों के कब्जे से 23 हजार नगदी एवं 4 मोबाईल, 02 नग एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बताया गया है कि जप्त मोबाइल फोन में वर्ल्ड कप क्रिकेट खिलाने संबंधी 02 ऑनलाइन सट्टा आईडी भी मिला है जिसमें लाखों का लेनदेन है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने व खेलने वालों के विरूद्ध जिले में इसी प्रकार लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगा।गिरफ्तार किए गए आरोपीयों के नाम 01. सुमीत सिंह ठाकुर पिता स्व. दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 25 साल निवासी नैला दर्रीपारा।02. प्रतिक मिश्रा पिता प्रियजन मिश्रा उम्र 30 साल निवासी तिफरा काली मंदिर के पीछे वार्ड नं. 12 बिलासपुर का बताया जा रहा है।जांजगीर-चांपा जिला में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 15.02.26 को थाना सायबर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि नैला दर्री पारा के पास दो लड़के वर्ल्डकप क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने के लिए लोगो को मोबाईल से सट्टा आईडी बेंच रहा है सुचना पर चौकी नैला एवं सायबर थाना की संयुक्त रेड कार्यवाही किया गया जहां से मौके पर दोनो आरोपियों को पकड़ा गया पुलिस की पूछताछ पर आरोपी आनाकानी करने लगे और पुलिस को गुमराह करने लगे जब पुलिस ने आरोपियों के पास रखे मोबाईल को मौके पर ही चेक किया तो दो अलग अलग क्रिकेट सट्टा आईडी मिला जिसमें लाखों का लेनदेन एवं कई वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से लोगो से आनलाईन रकम लेकर क्रिकेट सट्टा आईडी बेचना पाया गया है, जिसके संबंध में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है, पुलिस ने यहां भी स्पष्ट किया कि जांच में संलिप्ता पायें जाने पर वैधानिक कार्यवाही भी की जावेगी। बताया जा रहा है आरोपियों के कब्जे से सट्टा रकम नगदी 23000/ रूपया एवं 04 नग मोबाईल, 02 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है और आरोपियों के विरूद्व विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान, सायबर टीम प्र.आरक्षक मनोज तिग्गा, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा आरक्षक माखन साहू एवं चौकी नैला स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही बताया जा रहा है।




