जांजगीर चाम्पा

जांजगीर पीथमपुर मार्ग मजबूती करण पर प्रशासनिक स्वीकृति पर सहमति और ग्राम सिलादेही -बिर्रा – गतवा में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु विमुक्ति की स्वीकृति वित्त विभाग से प्रदान

जांजगीर-चांपा // छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार ने जांजगीर-चांपा जिले के क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा करते हुए वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने सड़क निर्माण के लिए राशि जारी की है जिसके लिए जिला वासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सिलादेही – बिर्रा गतवा में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु 288.35 करोड़ की विमुक्ति की स्वीकृति वित्त विभाग से प्रदान कर दी गई है।वही जांजगीर – पीथमपुर मार्ग 9.30 किलोमीटर मजबूतीकरण निर्माण कार्य हेतु राशि रू 2778.46 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति पर सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button