रायपुर

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

थाना – न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
अपराध क्रमांक – 137/2025
धारा – 69 बीएनएस
आरोपी –आशीष मसीह पिता कैलाश कुमार मसीह उम्र – 25 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 05, रामनगरी, रहली खास, थाना रहली खास जिला सागर (मध्यप्रदेश)

रायपुर//विवरण – प्रार्थिया द्वारा दिनांक 04.07.2025 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से आरोपी आशीष मसीह से हुई थी। दोनों के बीच नियमित रूप से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी, जिससे उनके बीच निकटता बढ़ी। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के किराये के मकान में आकर दिनांक 11.03.2025 से 15.05.2025 के मध्य शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। पश्चात आरोपी द्वारा विवाह करने से इंकार कर दिया गया l प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। घटना के पश्चात से आरोपी फरार चल रहा था। जांच के दौरान थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा साइबर सेल की सहायता से आरोपी के सम्बन्ध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर आरोपी को गुजरात राज्य के अहमदाबाद में लोकेट की गई।प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम को अहमदाबाद (गुजरात) रवाना किया गया। टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।आरोपी आशीष मसीह को दिनांक 25.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button